फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bridge broken 3 years ago, villagers forced to move with the help of bamboo sticks

Jaunpur News: 3 साल पहले टूटा पुल, बांस-बल्ली के सहारे आने-जाने को मजबूर ग्रामीण

Thu, 22 Aug 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Bridge broken 3 years ago, villagers forced to move with the help of bamboo sticks
अरविंद दुबे
विज्ञापन

निगोह। बरसठी के बबुरी गांव स्थित बसुही नदी पर बना पुल जर्जर हो गया है। तीन वर्ष पहले पीपा टूटने के बाद से पुल की मरम्मत नहीं कराई गई। इसके बाद ग्रामीण पुल पर बांस और बल्ली के सहारे आ जा रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। जिला प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं देने के कारण बबुरी गांव में बना पुल तीन वर्षों से उपेक्षा का शिकार है। पुल बबुरी गांव की दो बस्तियों के बीच स्थित है। बबुरी गांव की आबादी छह हजार है। आस-पास के गांव के लोग भी बबुरी व इस पार आने के लिए पुल का उपयोग करते हैं। पुल के एक ओर से नटावीर, पहलवान वीर बाबा का मंदिर है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हर साल इस मंदिर पर भव्य आयोजन होता है। ग्रामीणों की मानें तो पुल से कम से कम रोजाना सात से आठ हजार लोगों का आवागमन होता है। आए दिन बांस बल्ली के कारण पशु और छोटे बच्चे नदी में गिरते हैं।


------

हमलोग जन्माष्टमी के समय वहां हरिकीर्तन का पाठ करते हैं। मंदिर पर मेला लगता है। सभी लोग इसी टूटे पुल से ही जाते हैं।

- गोपीनाथ यादव

हम लोगों को खेती के लिए नदी के उस पार पुल से हो कर जाना पड़ता है। कई बार छोटे बच्चे व जानवर नीचे भी गिर चुके हैं।

- लालचंद्र यादव

नदी पर पुल बन जाने से हरद्वारी ,शेखनपुर, कन्हईपुर, मंगरी आदि कई गांवों तक हमलोग आसानी से चले जायेंगे। अभी तो आने जाने में डर बना रहता है। - सुरेश मौर्य
विज्ञापन


गांव के लिए सबसे जरूरी हैं यादव बस्ती के पास नदी पर रपटा पूल बने। ताकि गांव के लोगों को दूसरे गांव जाने का शॉर्टकट रास्ता मिले।

- संतराज दुबे

----------

वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed