फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bride's father dies on wedding day, happiness turns into mourning

Jaunpur News: शादी के दिन दुल्हन के पिता की मौत, खुशियां मातम में तब्दील

Sat, 02 Mar 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bride's father dies on wedding day, happiness turns into mourning
मुंंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के पुरऊपुर में बृहस्पतिवार को बरात आई थी। लड़की के पिता ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। द्वारचार चल रहा था। इसी बीच पिता की तबीयत खराब हुई। परिजन प्रयागराज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुरऊपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान सुरेन्द्र यादव के यहां बरात आई थी। सुबह से सारी तैयारियां चल रही थी। सरायफत्तू निवासी दूल्हा अमरेश यादव शाम छह बजे गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर दरवाजे पर पहुंचे। दुल्हन शीला के पिता सुरेंद्र यादव बरातियों का जमकर स्वागत सत्कार किया। खुशनुमा माहौल में शादी की रस्में निभाई जा रही थीं। द्वारचार के समय अचानक सुरेंद्र यादव की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने फौरन प्रयागराज ले जाने का इंतजाम किया। परिजन प्रयागराज ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत की खबर आ गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियों का माहौल गम में तब्दील हो गया। दुल्हन बदहवास हो गई, लोगों ने किसी तरह से उसे संभाला। गांव के बड़े-बुजुर्ग सक्रिय हुए और फौरन शादी की अन्य रस्में निभाकर गम भरे माहौल में शादी संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed