फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brick-stone walked on the team that went to the metering

पैमाइश करने गई टीम पर चले ईंट-पत्थर

Tue, 07 Sep 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Brick-stone walked on the team that went to the metering
पवारा थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में सोमवार की शाम को पैमाइश करने गई राजस्व व पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर व लाठी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान दरोगा सहित तीन राजस्व व पुलिस कर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 13 नामजद और 45 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष लोगों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम मछलीशहर अंजनी कुमार सिंह के आदेश पर नाथूपुर गांव में शाम को राजस्व व पुलिस की टीम भूमि की पैमाइश करने गए थे। इस दौरान गांव के रामलखन, मिठाईलाल, पूर्णमासी, राय साहब , हरगेन , फूलगेन , राधे श्याम , शिव प्रसाद , राज कुमार , नागेन्द्र कुमार , राजेन्द्र प्रसाद , रामराज ,शंकरलाल सहित दो दर्जन से अधिक पुरूषों व महिलाओं ने राजस्व व पुलिस टीम पर लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर फेंकते हुए हमला कर दिया। इस दौरान उप निरीक्षक मंजय यादव , कांस्टेबल भोलानाथ कन्नौजिया सहित राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार यादव घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सतहरिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार यादव की तहरीर पर 13 नामजद व 45 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें से पुलिस ने हरगेन , रामराज सरोज , राज कुमार सरोज , रीता देवी , राम लखन सरोज व राजेन्द्र कुमार सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष की पुलिस तलाश कर रही है। थानाध्यक्ष पवारा मनोज कुमार का कहना है कि इस मामले में 13 नामजद व 45 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शेष लोगों का धड़ पकड़ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed