फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brave girl battling with suspicion, one arrested

उचक्कों से जूझ गई बहादुर बिटिया, एक गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Brave girl battling with suspicion, one arrested
उचक्कों से जूझ गई बहादुर बिटिया, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

छात्रा प्रीति गिरी की बहादुरी पर परिजनों को भी है फक्र
बहादुर छात्रा को किया जाएगा सम्मानित: एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
मड़ियाहूं । स्थानीय कस्बे में रामजानकी मंदिर के पास स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने आई छात्रा को झांसे में लेकर बाइक सवार उचक्के एक हजार रुपये लेकर भागने लगे। छात्रा ने बहादुरी के साथ तत्परता दिखाई और उचक्कों की बाइक की चाभी निकाल लिया और उनसे जूझ गई। जिसका नतीजा हुआ कि एक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया जबकि स्थानीय लोगों की मदद से एक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए उचक्के को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इंटर मीडिएट की छात्रा की इस बहादुर पर परिवार और इलाके के लोगों को भी फक्र है। एसपी रविशंकर छवि ने भी बहुदुर छात्रा को सम्मानित करने का भरोसा दिया है।

नेवढिया थाना क्षेत्र के छांगापुर गांव निवासी वीरेंद्र गिरी की बेटी प्रीति गिरी (16) जेआरएस पब्लिक स्कूल में 11वीं की छात्रा है। प्रीति बुधवार को अपनी चाची संध्या गिरी के साथ नगर के राम जानकी मंदिर के सामने स्थित एटीएम बूथ से पैसे निकालने आई थी। वह एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश कर रही थी लेकिन मशीन काम नहीं कर रही थी। पैसा न निकलने पर बगल में खड़े जालसाज उचक्के ने मदद के नाम पर प्रीति के हाथ से एटीएम कार्ड ले लिया। उसने छात्रा से पिन कोड लेकर मशीन में काफी देरतक इधर उधर करता रहा। फिर मशीन खराब होने की बात कहकर वह कार्ड छात्रा को पकड़ाते हुए बाहर निकल गया। जहां उसका साथी बाइक पर सवार होकर उसका इंतजार कर रहा था। इतने में ही छात्रा के मोबाइल फोन पर खाते से 1000 रुपये निकलने का मैसेज आ गया। उसे समझते देर नहीं लगी। उसने तत्परता दिखाई और दौड़कर उचक्कों की बाइक से चाभी निकाल ली। बाइक के पीछे बैठे युवक से वह जूझ गई। बाइक चालक भी अपने साथी को छुड़ाना चाहा लेकिन तबतक आस पास के लोग जुट गए तो वह मौके की नजाकत को देखते हुए बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जालसाज उचक्के को हिरासत में ले ली। बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडे ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी रविशंकर छवि का कहना है कि प्रीति की बहादुरी पर उन्हें भी फक्र है। उसकी सजगता से अपराधी को मौके से गिरफ्तार किया जा सका है। वह जालसाजी और उचक्का गीरी का शिकार होने वालों के लिए प्रेरणा स्रोत है। प्रीति को पुलिस की ओर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed