फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brahmins are being harassed in BJP government, fake encounters happened: Mata Prasad

भाजपा सरकार में ब्राह्मणों का हो रहा उत्पीड़न, हुआ फर्जी एनकाउंटर : माता प्रसाद

Wed, 21 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Brahmins are being harassed in BJP government, fake encounters happened: Mata Prasad
मुंगराबादशाहपुर। भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटने वाला दल है। वर्तमान सरकार में ब्राह्मणों का फर्जी एनकाउंटर व हत्याएं हो चुकी हैं, इसमें कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यह बातें बतौर मुख्य अतिथि यूपी विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने श्री मनोकामनासिद्ध दक्षिणीमुखी हनुमान मंदिर बहोरिकपुर मुंगराबादशाहपुर में कहीं। वह जन संवाद फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित चिरंजीव भगवान श्री परशुराम मूर्ति स्थापना के लिए हुए भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार पर कोई बंदिश नहीं है। पीडीए का मतलब पीड़ितों से है। पीडीए जितना मजबूत होगा, 2027 विधानसभा में उतनी ही अधिक सीट सपा को मिलेंगी। का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, आयोजक पंकज मिश्रा, राम इकबाल यादव, संतोष द्विवेदी, अजय शुक्ला और ननकू राम यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कीं। कलाकारों की ओर से मां गंगा की भव्य आरती की गई। कार्यक्रम से पहले भगवान श्री परशुराम की मूर्ति स्थापना के लिए पंडितों ने मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न कराया। बिहार से आए भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने धोवत-धोवत तोहरी मंदिरवा हथवा खिअइले हो, आहे तबो नहीं काहे मैया दया तोहरा अइले हो..., श्री राम की गली में आना, नाचते-गाते मिलेंगे हनुमाना... द्वारा पेश भक्ति गीतों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक आर्यन बाबू ने दुख भंजन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार पवनसुत विनती बारंबार....., पापा की कन्हैया वाला मज़ा नईखे कार में, नजर ना लगैं राम हमारा परिवार पर.. गीतों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। बिहार की मशहूर गायिका नंदनी स्वराज ने निमिया के डाढ़ पर लावै ली झुलनवा झूमि झूमि ना, माई मोरी गवली नीतियां की झूमि झूमि ना...और लोक गायक विवेक मिश्रा ''वरदान'' ने करलो केतनों जतिन कहीं कर ना परी, जबले देहिया पे गंगा जी के जल परी... आदि गीतों ने लोगो को झूमने पर विवश कर दिया। बाल गायक विराट द्विवेदी द्वारा पेश भगवान शिव की स्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जन संवाद फाउंडेशन के चेयरमैन व सपा नेता पंकज मिश्रा ने मुख्य अतिथि समेत अतिथियों को पट्टा पहनाकर भागवत गीता पुस्तक व भगवान श्री परशुराम मूर्ति का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चंद्रशेखर तिवारी, राजन सिंह, राममूर्ति सरोज, राजेश विश्वकर्मा, प्रवीण सरोज, राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed