फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bpharma students demonstrated over the flaws in the marksheet

मार्कशीट में खामियों को लेकर बीफार्मा के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bpharma students demonstrated over the flaws in the marksheet
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बी फार्मा फोर्थ ईयर के छात्रों ने मार्कशीट पर गलत अंक अंकित होने के ? - फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीफार्मा के छात्रों ने अंकपत्र में खामियों को लेकर मंगलवार को मुख्य गेट का ताला बंदकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान कुलपति ने छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उसके बाद करीब तीन घंटे बाद हंगामा समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बीफार्मा चौथे वर्ष के छात्र एवं छात्राओं के अंकपत्र के कुल अंक में नंबर गलत अंकित कर दिया गया है। यह खामी केवल चौथे वर्ष के सभी छात्रों की एग्रीगेट मार्कशीट (चौथे साल की मार्कशीट में पहले, दूसरे, तीसरे साल का नंबर जोड़कर बनाना) में किया गया है। अंकपत्र मिलने के बाद मामले की शिकायत विभागाध्यक्ष से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्रों ने पहले तो विभागों का काफी चक्कर लगाया, लेकिन वह गड़बड़ी को सुधार नहीं गया। इसके चलते, छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। 50 की संख्या में छात्र विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए और ताला बंदकर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों की मांग थी कि उनकी एग्रीगेट मार्कशीट में कुछ अंक गलत अंकित किया गया है। सभी छात्रों का अंकपत्र पुन: बनाकर दिया जाए। सूचना पर चौकी प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच गए। छात्रों को काफी समझाने का प्रयास किया। उसके बाद प्राक्टर प्रो. संतोष कुमार, चीफ वार्डन डा. रजनीश भास्कर, विभागाध्यक्ष भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। उधर, छात्रों का प्रतिनिधिमंडल प्रो. निर्मला एस मौर्य से मिला। कुलपति ने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनके अंकपत्र की जांच पड़ताल कर ठीक करा दिया जाएगा। इसके बाद हंगामा कर रहे छात्र शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed