फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Boy who went to bathe buffalo died due to drowning in pond

Jaunpur News: भैंस को नहलाने गए बालक की तालाब में डूबने से मौत

Sat, 25 Mar 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Boy who went to bathe buffalo died due to drowning in pond
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर गांव में शुक्रवार को भैंस को नहलाने के लिए तालाब में उतरे एक बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बालक के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जोगापुर गांव निवासी दिलीप यादव का आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार यादव सुबह भैंस चराने के लिए गांव में ही स्थित चारागाह पर गया हुआ था। पास ही में पानी से भरा तालाब था जिसमें आयुष भैंस को नहलाने के लिए तालाब में उतारा और खुद जाकर नहलाने लगा। इस दौरान भैंस गहरे पानी में चली गई जिसके साथ आयुष भी उसके साथ गहरे पानी में डूबने लगा। थोड़ी देर बाद आते जाते राहगीरों ने देखा कि कोई बच्चा उस तालाब में डूब रहा है तो दौड़कर बचाने की कोशिश किया जब तक उसे तालाब से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed