फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Both students who ran away from home were found in Machhilishahar

Jaunpur News: घर से भागे दोनों छात्र मछलीशहर में मिले

Sat, 25 Jan 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Both students who ran away from home were found in Machhilishahar
मुंगराबादशाहपुर। घर से भागे दोनों किशोर मछलीशहर में मिल गए। सर्विलांस में मोबाइल लगाकर तलाश करने में पुलिस को ये सफलता मिली। परिजनों के निवेदन पर पुलिस ने दोनों पर किसी तरह की कोई कार्रवाई न करते हुए घर वालों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

अलग-अलग स्कूलों में कक्षा आठवीं के दोनों छात्र बृहस्पतिवार को लापता हो गए थे। दोनों ने घरवालों को चिट्ठी लिखी थी कि मुझे ढूंढने की कोशिश न करें। जब तक आप लोग ढूंढेंगे तब तक हम लोग बहुत दूर जा चुके होंगे। बृहस्पतिवार की सुबह दोनों बच्चे स्कूल के लिए साइकिल से निकले लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचे थे। दोनों घरों के परिजन परेशान हो गए। देर शाम दोनों छात्रों ने अपने-अपने सोशल मीडिया एकाउंट से परिजनों के लिए मेसेज डाला था कि एक लेटर लिखा है जो दुकान पर रखा है। मम्मी-पापा उसे पढ़ लें। कुछ देर बाद चिट्ठी भी मिल गईं। इसमें दोनों बच्चों ने अलग-अलग पत्रों के माध्यम से अपने परिजनों से माफी मांगते हुए उन्हें ढूंढ़ने में वक्त जाया न करने की सलाह दी थी। परिजन फौरन भागकर थाने आए और थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र को घटना की सारी जानकारी दी। पुलिस तहरीर पर मुकदमा लिख कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस शक के आधार पर गांव के ही दो युवकों को उठाया तो पता चला कि भागे हुए दोनों किशोरों को नया सिम दिलाने में मदद की थी। गायब छात्रों ने नया सिम मछलीशहर से लिया था। दोनों का नंबर सर्विलांस में लगाया गया तो उनकी लोकेशन मछलीशहर के एक गांव में मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक दोनों किशोरों का कहना थआ कि पढ़ाई का दबाव अत्यधिक था इसलिए उन्होंने ऐसी हरकत की। परिजनों के निवेदन पर कोई कार्रवाई न करते हुए छात्रों को घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed