फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bohani happened with 45.5 quintal purchase at wheat purchasing center

Jaunpur News: गेहूं क्रय केंद्र पर 45.5 क्विंटल खरीद के साथ हुई बोहनी

Thu, 06 Apr 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bohani happened with 45.5 quintal purchase at wheat purchasing center
सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। शुरुआत में दो दिन तक एक भी किसान क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए नहीं पहुंचे। तीसरे दिन साढ़े 45 क्विंटल गेहूं की खरीद डोभी के क्रय केंद्र से शुरू हो गई है। हालांकि अभी किसान कटाई मड़ाई नहीं कर पाए, जिस कारण क्रय केंद्रों पर गेहूं बिक्री में तेजी नहीं पकड़ रही है। अब तक 1800 से अधिक किसानों ने पंजीयन करा लिया है। जिले में सात लाख से अधिक किसान हैं। इस बार 2,08595 हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई है। इस बार एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। हालांकि शुरुआत में दो दिन किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे, लेकिन तीसरे दिन डोभी क्रय केंद्र एक किसान से साढ़े 46 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। अभी अधिकतर किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच पा रहे कारण किसान गेहूं की कटाई मड़ाई में जुटे हुए हैं। गेहूं खरीद में अभी तेजी आने एक सप्ताह लग सकता है।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर हो रही गेहूं की खरीद
खाद्य एवं विपणन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग के 23, पीसीएफ के 79, पीसीयू के 22, एफसीआई के एक कुल 125 ग्रेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जा रही है। इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल तक किया गया है। सभी केंद्रों पर 15 जून तक ही गेहूं की खरीद होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। अब तक 1845 किसानों ने पंजीयन करा लिया है।
विज्ञापन


गेहूं की खरीद के लिए 125 केंद्र बनाए गए हैं। शुरुआत में दो दिन तक किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंचे, लेकिन तीसरे दिन डोभी के एक क्रय केंद्र से साढ़े 45 क्विंटल गेहूं की खरीद हो गई है। अभी कटाई मड़ाई नहीं कर पाने से किसान क्रय केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। अब खरीद में धीरे-धीरे तेजी आएगी।-एनके पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed