फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Body of NGO worker found hanging from fan in hotel room

होटल के कमरे में पंखे से लटकता मिला एनजीओ कार्यकर्ता का शव

Fri, 22 May 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Body of NGO worker found hanging from fan in hotel room
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ओलंदगंज स्थित एक होटल में शुक्रवार को दोपहर एक कमरे में एनजीओ के कार्यकर्ता का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पास से मिले एक कागज मिला है जिसमें उसने अंग्रेजी में लिखा है कि वह अपनी मर्जी से मौत को गले लगा रहा है। इसमें किसी और का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी जिले का निवासी स्वभार्डू नानडी 36 पुत्र प्रदीप रंजन कुष्ट रोगियों के लिए काम करने वाली एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) में काम करता था। वह 23 मार्च को शहर के ओलंदगंज स्थित एसएस होटल के कमरा नंबर 28 में ठहरा था। अगले दिन 24 मार्च को लॉकडाउन हो गया तो वह यहीं पर फंस गया। तभी से वह होटल के कमरे में ही रह रहा था। शुक्रवार को देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल के मालिक ने दरवाजा खटखटाया। काफी प्रयास के बाद भी अंदर से कोई हरकत नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पवन उपाध्याय मय फोर्स मौके पर पहुंचे। होटल के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो पंखे के सहारे उसका शव लटक रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बैग में उसका लैपटाप, मोबाइल फोन, डायरी व अन्य कागजात, कपड़े आदि सुरक्षित मिले। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को फोन से दे दी है। परिजन वहां से जौनपुर के लिए रवाना हो गए हैं। कोतवाली प्रभारी पवन उपाध्याय ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। उसके जेब से एक कागजात मिला है। जिसमें उसने अंग्रेजी में लिखा है कि उसकी मौत के लिए कोई दूसरा जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed