फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Body of married woman found hanging from a dupatta noose.

Jaunpur News: दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 02 Jul 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging from a dupatta noose.
फंदा लगाकर मृतक विजय यादव की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
तेजीबाजार। भोषिला गांव निवासी प्रियंका पत्नी प्रवेश उपाध्याय (24) का कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटकता शव मिला। थानाध्यक्ष सतेंद्र भाई पटेल ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे की है। पूछताछ के लिए पति और ननद को थाने पर ले आया गया है। महिला के मायके वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

पति प्रवेश उपाध्याय ने बताया कि प्रियंका बुधवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे खाना बनाई। खाना खाने के बाद वह ड्यूटी के लिए बदलापुर चला गया। रास्ते में ही पहुंचा था कि घर से फोन आया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घर पहुंचा तो देखा पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही थी, उसे भी पूछताछ के लिए थाने पर ले आया गया। उसने बताया कि वाराणसी से प्रियंका का मानसिक इलाज कई महीनों से चल रहा था। मृतक महिला का मायका जरौना थाना मीरगंज था। वर्ष 30 अप्रैल 2025 को इनकी शादी हुई थी, इनकी तीन माह की एक बेटी भी है।
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला युवक का शव-सिरकोनी। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सहिजाद नगर परियावां गांव के जंगल में मंगलवार रात एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। उसका घर घटनास्थल से मात्र 200 मीटर दूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सहिजाद नगर परियावां निवासी विजय यादव (23) के रूप में हुई है। मंगलवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी। इसमें बताया गया था कि सहिजाद नगर परियावां गांव के पास जंगल में एक युवक का शव चिलबिल के पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पचा चला है कि विजय यादव का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी इस समय मायके गई हुई है। मंगलवार शाम को विजय का परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ कहासुनी हुई थी। पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

फंदा लगाकर मृतक विजय यादव की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

फंदा लगाकर मृतक विजय यादव की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed