फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bodies of woman and teenager found in two places

Jaunpur News: दो जगहों से महिला व किशोरी के मिले शव

Sat, 23 Nov 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bodies of woman and teenager found in two places
जिले के दो थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को महिला व किशोरी के शव मिले। दोनों घटनाएं तेजीबाजार व मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र की हैं। एक मामले में महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। परिजन सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बरईपार : इंद्रसेन निषाद की 40 वर्षीय पत्नी सुभद्रा बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे घर से 200 मीटर दूर जंगल में लकड़ी तोड़ने गई थी। जब देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन जंगल में जाकर खोजने लगे। रात में लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसकी खोजबीन में जुट गई। रात में ही सूखी लकड़ी के ढेर के पास जंगल में खून के निशान मिले थे। जिससे हत्या की आशंका बढ़ गई थी। रातभर तलाश की गई। सुबह जहां खून का निशान मिला था उससे 50 मीटर दूर सरपत के झुरमुट के पास शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव अर्धनग्न अवस्था में था और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। सूचना पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह पहुंचे। गांव की महिलाएं शव ले जाने से मना करने लगीं। मौके पर पहुंचे सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने एसपी से लोगों की बात कराई तब जाकर लोग शांत हुए। शव को चार घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।थानाध्यक्ष ने बताया किससुर रामजीत निषाद के शक के आधार पर लोगों को थाने पर बैठा लिया गया है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच करेगी।
विज्ञापन

मछलीशहर : कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद बाजार के पास स्थित गांव के तालाब में एक किशोरी का शव बरामद हुआ। परिजनों ने गांव के तीन युवकों और एक महिला पर हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के पिता की तहरीर पर कोतवाली में 20 को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में लिया था। पिता के अनुसार, पुलिस ने हिरासत में लिए गए रेहान, मन्नान और फिरदौस को बृहस्पतिवार की शाम पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पिता की तहरीर पर रेहान, फिरदौस, मन्नान व रूखसार के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।


उधर, मछलीशहर कोतवाली में आए आईजी वाराणसी मोहित गुप्ता से पीड़ित परिवार ने मुलाकात की। पिता ने कोतवाली में तैनात कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही से हत्या होने का आरोप लगाया। पिता ने रुपये लेकर पूछताछ के बाद आरोपियों को छोड़ने के बाद ही घटना होने की बाद कही।आईजी ने दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देने को कहा। साथ ही पुलिस अधीक्षक को जांच कर दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed