{"_id":"65ea0933a11f4cf35c0b9829","slug":"bodhapur-village-turned-into-a-cantonment-after-the-murder-jaunpur-news-c-193-1-va11001-113141-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: हत्या के बाद छावनी में तब्दील हुआ बोधापुर गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: हत्या के बाद छावनी में तब्दील हुआ बोधापुर गांव
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के जिला महामंत्री प्रमोद यादव की दिनदहाड़े हत्या के बाद घटनास्थल बोधापुर गांव छावनी में तब्दील हो गया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। देखते ही देखते कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। खुद कप्तान डॉ. अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। इसके कुछ देर बाद पीएसी जवानों ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। घटना से क्षेत्र में दहशत है।
घटना के दो घंटे बाद उनके शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। तीन घंटे बाद पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद पुलिस के नेतृत्व में शव को घर पहुंचाया गया। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उनकी पत्नी, बेटा, बेटी व अन्य परिजन विलाप करने लगे। इस भावुक क्षण को देख सभी की आंखें नम हो गईं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार का इतिहास
जौनपुर। भाजपा नेता प्रमोद यादव की पत्नी कलावती देवी गृहिणी हैं। इनके दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा बेटा सिद्धार्थ यादव जौनपुर के एक बैंक में काम करता है। दूसरा सिद्धांत यादव एक कालेज से एलएलबी कर रहा है। मझली संतान के रूप में पुत्री रूबी यादव ने बीएचयू से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा के झंडे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए निकला शव
भाजपा के पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता होने के कारण हत्या की सूचना मिलते ही तमाम बड़े नेता इनके आवास पर पहुंचे। जिला महामंत्री प्रमोद यादव के शव को भाजपा के झंडे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए निकाला गया। रामघाट पर इनका अंतिम संस्कार हुआ।
घटना स्थल से लेकर रामघाट तक नेताओं का रहा जमावड़ा
जौनपुर। भाजपा नेता प्रमोद यादव की अंतिम संस्कार यात्रा में रामघाट तक भाजपा नेताओं का जमावड़ा रहा। देर रात 8:50 छोटे बेटे सिद्धांत उर्फ चंदन ने मुखाग्नि दी। इसके पहले बड़े भाई जो मुंबई में रहते हैं उनका इंतजार किया जा रहा था। इस दौरान भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सुशील मिश्रा, डॉ.रामसूरत मौर्या आदि रहे। इस दौरान पुलिस फोर्स के साथ सीओ सदर परमानंद कुमार व सीओ सिटी देवेश सिंह मौजूद रहे।
घटना स्थल से कुछ लोगों ने बदमाशों का किया था पीछा
प्रमोद यादव को गोली मारने के बाद जैसे ही बदमाश भागे, वहां मौजूद कुछ लोग प्रमोद को बचाने में लग गए वहीं कुछ लोग अपनी बाइक से बदमाशों के पीछे भागे। सब्बेपुर से बेल्छा की ओर भागे बदमाशों के पीछे भी लोग काफी दूर तक गए। इस दौरान पुलिस भी सक्रिय हो गई थी। बोधापुर और बेल्छा गांव के कुछ लोगों के सहयोग से पुलिस ने कुछ लोगों हिरासत में लिया है।
प्रत्यक्षदर्शी श्याम बहादुर के माथे पर बदमाश ने लगाई थी पिस्टल
सब्बेपुर स्थित शराब की दुकान के पास जब एक बदमाश बाइक से गिरा तो दुकान पर मौजूद श्याम बहादुर सबसे पहले उसे उठाने दौड़ा। उठाते समय ही बदमाश की कमर से पिस्टल और शादी का कार्ड गिरा। श्याम बहादुर ने बताया कि जब तक उसे कुछ समझ आता बदमाश ने पिस्टल उठाई और उसके माथे पर लगा दी। जिसे देख वह पीछे हट गया।