फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Board's missed examinations will start from today at 21 centers

21 केंद्रों पर आज से शुरू होगी बोर्ड की छूटी परीक्षाएं

Fri, 17 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Board's missed examinations will start from today at 21 centers
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए छात्रों की परीक्षाएं 18 सितंबर से जिले के 21 केंद्रों पर शुरू होंगी। परीक्षा की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इन केंद्रों पर हाई स्कूल और इंटर के छात्र 18 सितंबर से 6 अक्तूबर तक परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा में ऐसे ही छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनका रिजल्ट किसी कारण से रुक गया है। कुछ छात्र ऐसे भी हैं जो बोर्ड से मिले नंबर से असंतुष्ट हैं अथवा अपना नंबर बढ़ाने के लिए खुद से परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि परीक्षा में हाईस्कूल के 465 और इंटर के 1674 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र कर परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने का निर्देश दिया गया है। उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र के लिए बोर्ड को पत्र भेज दिया गया है। कापी और पेपर भी परीक्षा केंद्रों पर भेज दी गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। सभी परीक्षा केंद्रों को छात्र संख्या का डिटेल उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed