{"_id":"6217cf1e5cb2e90162535d3f","slug":"board-exam-papers-will-be-safe-in-cctv-and-double-lock-jaunpur-news-vns6403063112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी और डबल लाक में सुरक्षित होंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी और डबल लाक में सुरक्षित होंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
विज्ञापन
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक है। माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी गंभीर है। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इसे देखते हुए परीक्षा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। परीक्षा के सभी प्रश्नपत्र को सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में डबल लाक में सुरक्षित रखने का निर्देश सभी केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यों को दिया गया है। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता के लिए केंद्र व्यवस्थापक को तैयारी करने का निर्देश दिया है। बोर्ड के निर्देश के बाद परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के कुल 641 विद्यालय हैं। इस कालेजों के छात्र चालू सत्र के बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 230 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटर के कुल 149033 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में कुल 78606 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 39729 लड़के और 38877 लड़कियां शामिल हैं। इसी प्रकार, इंटर में कुल 70427 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 34405 लड़के और 36022 लड़कियां हैं।
परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका, प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री परीक्षा केंद्रों पर डबल लाक में रखे जाएंगे। परीक्षा के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी न हो, इस पर कड़ी नजर रखी जाएगी। बोर्ड का निर्देश है कि परीक्षा के दौरान किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा की गोपनीयता बनी रहे, इसके लिए प्रश्नपत्रों और कापियों को सुरक्षित तरीके से डबल लाक में रखने का निर्देश दिया गया है। एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी और दूसरी चाभी सह केेंद्र प्रभारी के पास या फिर परीक्षा प्रभारी के पास रखने की व्यवस्था की जाएगी। शिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अलमदार नजर का कहना है कि प्रश्नपत्र हमेशा डबल लाक की सुरक्षा में रखा जाता है। सुरक्षा के लिए अब तो कैमरा भी लगवा दिया है। हमारे केंद्र से पूरे जिले में प्रश्नपत्र पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के दौरान पूरी गोपनीयता बरती जाएगी। केंद्र निर्धारण हो चुका है। सुरक्षा की दृष्टि से उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र सीसी टीवी कैमरे की निगरानी और डबल लाक में रखने की व्यवस्था की जाएगी। कक्ष निरीक्षकों को परिचय पत्र जारी किया जाएगा। परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - राजकुमार पंडित, डीआईओएस जौनपुर