फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Board computer will be monitored by 15 computers in the control room

कंट्रोल रूम में 15 कम्प्यूटर से होगी बोर्ड परीक्षा की निगरानी

Sun, 21 Mar 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Board computer will be monitored by 15 computers in the control room
जौनपुर। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी जोरों है। शुुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए जनपद स्तर पर अभी से कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसकी निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में कंट्रोल रूप स्थापित कर दिया गया है। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व को कंट्रोन रूप प्रभारी नामित किया है। कंट्रोल रूम से ही सभी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के लिए 15 कंप्यूटर लगाए गए हैं। सभी केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी में लगने वाले कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 238 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सुचिता और पारदर्शिता के साथ बोर्ड परीक्षा कराने के लिए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चालू सत्र की परीक्षा में 163461 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए सूची तैयार की जा रही है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाते समय इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि जिस केंद्र पर किसी विद्यालय के छात्र परीक्षा देंगे उसे विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी उसे केंद्र पर नहीं लगाए जाएंगे। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कहा कि एक दो दिन के भीतर ही कक्ष निरीक्षकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed