फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Blowing cash and jewelery to make woman unconscious

महिला को बेहोश कर नकदी-जेवरात उड़ाए

Sat, 22 Aug 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Blowing cash and jewelery to make woman unconscious
आलमगंज। रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में शनिवार को घर में घुसकर उच्चकों ने महिला को बेहोश कर 15 हजार नकद व एक लाख के जेवरात उड़ा दिए। घटना शाम 5 बजे की है। होश में आने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

गंधौना गांव के धनापुर पटेल बस्ती निवासी महेश पटेल की पत्नी हीना (36) अपने सात साल के बच्चे के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी बाइक से दो व्यक्ति हाथों में फाइल और कागज लिए उसके दरवाजे पर रुके और बताया कि ब्लाक से आए हैं, सर्वे कर रहे हैं। बाइक पर ही कागज रखकर कुछ लिखने लगे। हीना बच्चे के साथ घर में चली थी। उसके पीछे एक युवक भी घर में घुस गया और महिला को पावडर छिड़ककर बेहोश कर दिया। इसके बाद आलमारी में रखा 15 हजार रुपये नकद व सोने की चेन, अंगूठी, बाली व अन्य जेवरात लेकर फरार हो गए। महिला का पति उस समय गांव में गया था। कुछ देर बाद वापस लौटा तो उसे जानकारी हुई। सूचना पर ग्रामीण भी जुट गए। होश में आने के बाद महिला ने सारी बातें बताई। मौके पर पहुंची 112 नंबर की टीम छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed