फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bloody conflict in the dispute of the way, six women

रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, छह महिलाएं समेत 13 घायल

Sun, 28 Jun 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict in the dispute of the way, six women
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के देवरिया गांव में शनिवार की रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने मारपीट, बलवा का मुकदमा दर्ज किया है। दस लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

देवरिया गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। शनिवार की रात भी इसी विवाद में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष से रामयस (18), संध्या यादव (12), ज्योति यादव (14), ओमप्रकाश (40), विकास (13), मीरा यादव (40) और दूसरे पक्ष से महादेव (65), मानती (45), संजय (22), अनीता (26), राकेश (46), कमला देवी (60), हंसराज (65) को चोट आई। घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया। घटना में गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश, विकास, मीरा, अनिता व हंसराज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवा व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दस लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed