फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bloody conflict in land dispute, death of uncle, nephew injured

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, चाचा की मौत, भतीजा घायल

Tue, 01 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bloody conflict in land dispute, death of uncle, nephew injured
थाना क्षेत्र के उत्तरपट्टी गांव में मंगलवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर पट्टीदारों में खूनी संघर्ष हुआ। लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमले में एक पक्ष से चाचा की मौत हो गई। भतीजा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे वाराणसी ले जाया गया है। घटना से गांव में तनाव को देखते हुए फोर्स मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम परिजनों ने शव रखकर थाने का घेराव किया। फरार दो आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग की। सीओ के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

उत्तरपट्टी गांव निवासी शिवधारी शुक्ल का पट्टीदार ब्रह्मदेव शुक्ल के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर मिट्टी गिराने को लेकर तीन दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया था। मंगलवार को फिर दोनों पक्षों के लोग भिड़ गए। लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। इसमें शिवधारी शुक्ल उर्फ कलर (55) और प्रदीप शुक्ल (38) को गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन दोनों को नजदीक के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों को रेफर किए जाने पर परिजन वाराणसी ले गए। ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार के दौरान शिवधारी शुक्ल की मौत हो गई। प्रदीप शुक्ल की भी हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी नगीना देवी की लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तीन नामजद आरोपी ब्रम्हदेव शुक्ल, नीरज शुक्ल, आशुतोष शुक्ल को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने थाने का घेराव किया। दोनों फरार आरोपियों उदयराज मिश्र और शुभम मिश्र उर्फ गोलू की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पहुंचे सीओ मड़ियाहूं संत प्रसाद उपाध्याय ने 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed