फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bloody conflict between two parties over fishing

Jaunpur News: मछली मारने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

Mon, 02 Dec 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bloody conflict between two parties over fishing
हरसिंहपुर गांव में रविवार को दोपहर मछली मारने को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

हरसिंहपुर गांव में रविवार दोपहर करीब 11 बजे एक गड्ढे में लोग मछली मार रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे से खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इसमें एक पक्ष से समीर अहमद और दूसरे पक्ष से विकास पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर नेवढ़िया थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पहुंचने के बाद भी दोनों पक्ष के लोग मारपीट करते रहे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक पक्ष से शाहिद अहमद, जुबेर अहमद, कैफ अंसारी, मंसूर अहमद और दूसरे पक्ष से विकास पटेल ऊर्फ कल्लू, विशाल पटेल को गिरफ्तार कर थाने ले गई। दोनों पक्षों से गिरफ्तार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस के पहुंचने पर भी दोनों पक्षों के लोग मारपीट करते पाए गए। इस पर मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed