फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Blood separator machine will be installed soon, talks with Principal Secretary Medical

जल्द इंस्टाल होगी ब्लड सेपरेटर मशीन, प्रमुख सचिव चिकित्सा से हुई बात

Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Blood separator machine will be installed soon, talks with Principal Secretary Medical
जौनपुर। एडीएम भू-राजस्व रजनीश राय ने सोमवार को नगर पालिका परिषद जौनपुर में आमजन व अधिकारियों के साथ डेंगू सतर्कता को लेकर बैठक की। इस दौरान लोगों को प्लेटलेट्स न मिलने की शिकायत पर उन्होंने मौके पर प्रमुख सचिव चिकित्सा से बात करके जिला चिकित्सालय में ब्लड सेपरेटर मशीन इंस्टाल कराने का निवेदन किया। कहा कि इसके तीन-चार पार्ट्स जल्द उपलब्ध कराने की कृपा करें। जिससे जनपद के डेंगू से पीड़ित मरीजों को जल्द राहत मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व मलेरिया विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राइवेट चिकित्सालयों में भर्ती होने वाले डेंगू से पीड़ित मरीजों की रिपोर्ट न देने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही वह स्वयं जाकर प्राइवेट चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों की रिपोर्ट लें और उन्हें त्वरित राहत देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि लोगों को डेंगू से बचाव व भय मुक्त वातारण देने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी हमेशा सक्रिय है। इसके लिए लोगों को भी जागरूकता का परिचय देना होगा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ एसपी मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी वीपी सिंह, सफाई निरीक्षक हरश्चिंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed