फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Block chief's husband arrested for assaulting ADO

Jaunpur News: एडीओ से मारपीट के आरोप में ब्लॉक प्रमुख के पति गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Block chief's husband arrested for assaulting ADO
खेतासराय। पुलिस ने मंगलवार की सुबह शाहगंज सोंधी के एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव से मारपीट व गाली-गलौज के आरोप में ब्लॉक प्रमुख के पति अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारी संगठनों ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। हालांकि देर शाम को प्रमुख के पति को उप जिलाधिकारी शाहगंज न्यायालय से जमानत मिल गई।
विज्ञापन



शनिवार को विकासखंड शाहगंज सोंधी कार्यालय पर ब्लाॅक के एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव व ब्लाॅक प्रमुख नीलम सिंह के पति अजय सिंह के बीच क्षेत्र पंचायत में कराए गए कार्य के भुगतान को लेकर विवाद हो गया था। एडीओ आईएसबी ने अजय सिंह पर मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर सोमवार को कर्मचारी संगठनो ने बैठक कर आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। कर्मचारी संगठनों का दबाव बढ़ते देख सुबह पुलिस ने आरोपी ब्लाॅक प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उधर आरोपी ब्लाॅक प्रमुख के पति अजय सिंह ने कहा एडीओ द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। कहा कि एडीओ स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसी दुर्भावना से प्रेरित होकर एडीओ ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोनीकपुर निवासी आरोपी ब्लाॅक प्रमुख के पति अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर उप जिलाधिकारी शाहगंज न्यायालय भेजा गया। उपजिलाधिकारी शाहगंज राजेश चौरसिया ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद देर शाम आरोपी को जमानत दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने वापस लिया कार्य बहिष्कार



जौनपुर। विकासखंड सोंधी में एडीओ आईएसबी के साथ प्रमुख के पति द्वारा की गई मारपीट एवं दुर्व्यवहार के विरोध में विभिन्न कर्मचारी संगठनों, कर्मचारियों, अधिकारियों ने प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को विकास भवन परिसर में कार्यालय से बाहर निकलकर सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया। इस बीच ब्लॉक प्रमुख के पति की गिरफ्तारी की खबर मिली। इस पर सामूहिक रूप से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तत्काल कार्य बहिष्कार के स्थगन की घोषणा करते हुए प्रकरण में जिला प्रशासन के सहयोग एवं त्वरित कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में हिंसा एवं अमर्यादित आचरण का कोई स्थान नहीं है। इस मौके पर राजीव रोशन, सुजीत कुमार सिंह, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, निखिल श्रीवास्तव, डॉ.फूलचंद्र कन्नौजिया, रामकृष्ण पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed