फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Blackmailed gang rape

ब्लैकमेल कर किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 15 Oct 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Blackmailed gang rape
चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव की दलित किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर पड़ोसी गांव के ही चार युवक एक माह से ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्क र्म कर रहे थे। इसी बीच आरोपियों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई और उनमें से एक ने वीडियो को वायरल कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र एक गांव की नाबालिग दलित किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के संप्रदाय विशेष के चार युवक एक माह से दुष्कर्म कर रहे थे। आरोप है कि चारों उसे डरा धमकाकर एक महीने पहले एक इंटर कॉलेज में ले गए थे। जहां उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया था। इसके बाद सभी आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। इसी दौरान युवकों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई, जिसके कारण दो दिन पहले एक आरोपी ने उस वीडियो को वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर घटना के बारे में बुधवार को परिजनों को जानकारी हुई। आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से आए चार-पांच लोगों ने पीड़ित के घर आकर धमकी भी दी। पीड़िता के घरवालों ने घटना की जानकारी चंदवक पुलिस को दी। इसके बाद सीओ शुभम तोड़ी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के साथ इंटर कॉलेज पहुंचकर मामले की तहकीकात की। दो नामजद सहित चार लोगों पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed