{"_id":"67aa50dfc9288f43df05b3b9","slug":"bku-demonstrated-regarding-farmers-problems-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-129515-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने किसानों, मजदूरों व गरीबों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र खंड विकास अधिकारी सूर्यकांत पांडेय को सौंपा। मांग पत्र में गरीब पात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिलाया जाय, गरीब पात्रों को विधवा, दिव्यांग वृद्धा पेंशन दिलाई जाए, समस्त ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को आदेशित किया जाय कि सप्ताह में एक दिन अपने आवंटित ग्राम पंचायत के ग्राम सचिवालय में बैठक करें। किसानों की फसलों की सुरक्षा को देखते हुए छुट्टा पशुओं को गोशाला केंद्र पर पहुंचाने की व्यवस्था आदि की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में बाबू राम पटेल, चन्द्रमणि तिवारी, राज कुमार पटेल, जगदंबा प्रसाद, कृष्णा सिंह, रईस अहमद, उदयराज पटेल, राम सुख,शकुंतला देवी व चन्द्रबली बिंद आदि मौजूद रहे।
राजाबाजार: विभिन्न मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने महराजगंज ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन कर बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपा। किसान यूनियन के बदलापुर तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार यादव की अध्यक्षता में ब्लाक मुख्यालय महराजगंज पर सोमवार को धरना-प्रदर्शन कर किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए नौ सूत्रीय मांगपत्र खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह के हाथों में सौंपी। मनोज कुमार यादव ने कहा कि छुट्टा पशु किसानों की फसल को चौपट कर रहे हैं। गांवों में सामुदायिक शौचालय आधे-अधूरे पड़े हैं। लोग बाहर खुले में शौच को मजबूर हैं। गरीब किसानों को जाब काॅर्ड पर काम नहीं मिल रहा है। इस मौके पर डाॅ.मनोज यादव, महेंद्र मिश्र, रामचंद्र बुलाकी, नंदलाल, निर्मला, दिलीप, रामफेर, सालिकराम पटेल आदि मौजूद रहे।
भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
मुंगराबादशाहपुर। भारतीय किसान यूनियन व उकनी गांव के लोगों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। खंड विकास अधिकारी सूर्यकांत पांडेय को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उकनी गांव निवासी मुलायम यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधान ने खेल मैदान का समतलीकरण करने व रैगिंग ट्रैक बिना निर्माण कराएं 15 लाख रुपये की धनराशि गबन कर लिया। अमृत सरोवर योजना के तहत जेसीबी मशीन तालाब खोदाई में दस लाख से अधिक की धनराशि आहरित पर भी काम आधा-अधूरा कराया गया। अमरपाल से देवी प्रसाद के खेत तक कार्य को मनरेगा से भुगतान कराकर जेसीबी से कराया गया, वीरेंद्र सिंह के पाही से बसुही नदी तक नल का निर्माण दिखाकर 2 लाख की धनराशि आहरित की गई जब नल का निर्माण दो वर्ष पूर्व हुआ था व ग्राम प्रधान द्वारा अपने ही दरवाजे पर बिना इंटरलॉकिंग कार्य योजना बनाएं तीन लाख रुपये का गबन करने सहित आदि भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे खंड विकास अधिकारी सूर्यकांत पांडेय को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधान की जांच कर कार्रवाई की मांग की। खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन को समाप्त कराया और जांच करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुलायम यादव, हर्षित यादव, संदीप यादव, राम शिरोमणि, सूरज सिंह, जय सिंह यादव आदि मौजूद रहे। उधर, उकनी ग्राम पंचायत की प्रधान प्रिया सिंह ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं, पूरी तरह से गलत है। हम जांच के लिए तैयार हैं।