फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP's BP Saroj will contest again from Machhilishahr.

Jaunpur News: मछलीशहर से फिर लड़ेंगे बीजेपी के बीपी सरोज

Thu, 11 Apr 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP's BP Saroj will contest again from Machhilishahr.
मछलीशहर। मछलीशहर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर बुधवार को विराम लग गया। भाजपा ने मौजूदा सांसद बीपी सरोज पर एक बार फिर से भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतार दिया है। मछलीशहर तहसील के मादरडीह गांव निवासी बीपी सरोज उद्योगपति हैं।
विज्ञापन

बीपी सरोज ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत साल 2009 में महाराष्ट्र में बसपा से की थी। तब वे प्रदेश सचिव बने थे। वर्ष 2012 में वे उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो गए। उन्होंने बसपा की सदस्यता ग्रहण की और 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर चुनाव मैदान में मछलीशहर सुरक्षित सीट के किस्मत आजमाया। मोदी लहर के चलते वे भाजपा प्रत्याशी रामचरित्र निषाद से चुनाव हार गए।। इसके बाद 2019 का लोकसभा चुनाव में भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने उनको मछलीशहर से ही चुनाव लड़वाया और बसपा-सपा के संयुक्त प्रत्याशी टी राम से कड़े मुकाबले में महज 181 मतों से जीत हासिल कर सके।
विज्ञापन

सांसद बनने के बाद वे लगातार सक्रिय रहे। जनता के बीच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराए रहे। मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र उनकी लोकप्रियता को देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर से भरोसा जताया है। पिछले चुनाव में उनको चुनौती देने वाले टी राम इस समय में भाजपा में हैं और विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed