फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP started preparations for Seva Pakhwada

भाजपा ने सेवा पखवाड़ा को लेकर शुरू की तैयारी

Mon, 12 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP started preparations for Seva Pakhwada
जौनपुर। जिला कार्यालय में रविवार को हुई भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में सेवा पखवाड़ा की तैयारियों पर मंथन किया गया। तय किया गया कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। उसके बाद दो अक्तूबर को गांधी जयंती तक भी सेवा का यह सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन

राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान विश्वस्तर पर बढ़ाया है। राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव, विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सुरेंद्र सिंघानिया, संतोष सिंह, संदीप सरोज, ओमप्रकाश निषाद, जिला मंत्री रविंद्र सिंह, राजू दादा आदि मौजूद थे। इससे पूर्व नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके बैठक की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed