फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP make election conch shell with booth convention, Defense Minister Rajnath Singh and CM Yogi Adityanath give victory mantra

यूपीः बूथ सम्मेलन के साथ भाजपा करेगी चुनावी शंखनाद, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे जीत का मंत्र 

Fri, 26 Nov 2021 07:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 26 Nov 2021 07:34 PM IST
सार

जौनपुर के टीडी पीजी कालेज के मैदान में शनिवार को भाजपा का सम्मेलन होगा। इसमें काशी क्षेत्र के 29,500 बूथ अध्यक्षों को रक्षा मंत्री और सीएम बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मंत्र देंगे।

विज्ञापन
BJP make election conch shell with booth convention, Defense Minister Rajnath Singh and CM Yogi Adityanath give victory mantra
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। काशी क्षेत्र के 29,500 बूथ अध्यक्षों का जौनपुर के टीडी पीजी कालेज के मैदान में शनिवार को सम्मेलन होगा। इसके साथ ही भाजपा चुनावी शंखनाद करेगी। आयोजन में काशी क्षेत्र प्रभारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ का भी आगमन होगा।  

विज्ञापन


रक्षा मंत्री और सीएम योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को दिन में एक बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे और दोपहर 2.45 बजे तक सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे।  भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होंगी।
विज्ञापन


डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, सांसद व प्रदेश की चुनाव सह प्रभारी सरोज पांडेय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और काशी क्षेत्र में आने वाले सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री भी भाग लेंगे। आईजी वाराणसी एसके भगत और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले भी हुआ था सम्मेलन 

BJP make election conch shell with booth convention, Defense Minister Rajnath Singh and CM Yogi Adityanath give victory mantra
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

भाजपा काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन पांच साल पहले भी हुआ था। उस समय पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए थे। उससे भाजपा को जौनपुर में काफी लाभ हुआ था। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर की नौ विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा और एक पर केंद्र की सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाले अपना दल (एस) को जीत मिली थी।

 सदर, जफराबाद, केराकत, बदलापुर में भाजपा और मड़ियाहूं विधानसभा में अपना दल एस को जीत मिली थी। मुंगराबादशाहपुर, मल्हनी, मछलीशहर और शाहगंज में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। 2017 के चुनाव से पहले भाजपा के पास नौ में से केवल एक सीट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed