{"_id":"67004e0121c127f2bf0119e4","slug":"bjp-leaders-consoled-the-affected-families-and-gave-assistance-of-rs-2-lakh-each-jaunpur-news-c-20-vns1056-748895-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाया, दो-दो लाख की सहायता राशि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाया, दो-दो लाख की सहायता राशि दी
विज्ञापन
मिर्जामुराद (वाराणसी)। कटका गांव के पास सड़क हादसे की जानकारी पाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय और रोहनिया विधायक सुनील पटेल के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल बीरबलपुर बस्ती पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों को ढाढ़स बंधाया।
एमएलसी धर्मेंद्र राय ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता जल्द मिल जाएगी। प्रयास यह भी किया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को कृषि बीमा योजना के तहत भी पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिल जाए। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद व देवेंद्र सेठ मौजूद रहे।
बीरबलपुर बस्ती के बाद भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बीएचयू ट्रॉमा सेंटर जाकर हादसे में घायल हुए लोगों का हाल-चाल जाना। उधर, जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम राजातालाब, एसीपी राजातालाब, तहसीलदार राजस्व कर्मियों के साथ बीरबलपुर बस्ती पहुंचे। एसडीएम राजातालाब ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को सरकारी आवास देने के लिए सर्वे का आदेश राजस्व कर्मियों को दिया।