{"_id":"60bf27b5cc7d93232c5906b2","slug":"bjp-leader-died-in-road-accident-car-collided-with-car-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में सड़क हादसा: टैंकर में कार की जोरदार टक्कर, भाजपा नेता की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में सड़क हादसा: टैंकर में कार की जोरदार टक्कर, भाजपा नेता की मौत, महिला घायल
Tue, 08 Jun 2021 02:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 08 Jun 2021 02:22 PM IST
सार
जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदाबाद (डालहनपुर) गांव के पास कार और टैंकर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में कार चला रहे भाजपा नेता की मौके पर मौत हो गई। कार सवार महिला को भी गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
भाजपा नेता संतोष सोलंकी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हादसे में भाजपा नेता संतोष सोलंकी की मौत हो गई। हादसा जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास हुआ। वह कार चला रहे थे, जिसकी जोरदार टक्कर टैंकर से हुई। वहीं, कार में बैठी महिला जख्मी हो गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने टैंकर समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जफराबाद थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता संतोष सिंह सोलंकी(52) अपन कार से एक परिचित महिला को लेकर शाहगंज की ओर जा रहे थे। फरीदाबाद गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही टैंकर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क किनारे एक बाइक भी कार की चपेट में आ गई। कार चला रहे संतोष सिंह सोलंकी की और महिला को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने संतोष सिंह को मृत घोषित कर दिया। सरायख्वाजा एसओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि टैंकर को चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन