फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP leader and journalist Ashutosh Srivastava shot dead in Jaunpur

UP Crime: जौनपुर में भाजपा नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

Mon, 13 May 2024 11:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 13 May 2024 11:51 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
BJP leader and journalist Ashutosh Srivastava shot dead in Jaunpur
आशुतोष श्रीवास्तव की फाइल फोटो - फोटो : स्वजन

विस्तार

जौनपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के सबरहद बाजार में सोमवार की सुबह अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता व सुदर्शन न्यूज के प्रत्रकार सहयोगी आशुतोष श्रीवास्तव को गोली मार दी। गोली लगने से घायल पत्रकार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।

विज्ञापन


सबरहद गांव निवासी आशुतोष श्रीवास्तव 45 भाजपा के कार्यकर्ता हैं। वह सुबह प्रचार-प्रसार के लिए बाइक से निकले थे। इस दौरान सुबह नौ बजे अज्ञात बाइक सवार ने बाइक रोकवा दिया। इसके बाद असलहे से चार गोली मारकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे तो उनको उपचार के लिए शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह व अन्य भाजपा नेता पहुंच गए। घटना के बाद से तनाव बना हुआ है। इस बाबत सीओ अजीत सिंह चौहान मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed