{"_id":"67b776edd269a462e608c03a","slug":"bjp-is-scared-after-seeing-the-unity-of-pda-jaunpur-news-c-193-1-va11001-130051-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पीडीए की एकता देखकर घबराई है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पीडीए की एकता देखकर घबराई है भाजपा
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। प्रदेश व देश की भाजपा सरकार पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यकों खिलाफ है। इनकी एकता को देखकर भाजपा घबरा गई हैं। पीडीए के दम पर समाजवादी पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी। उक्त बातें पकड़ी में लगे पीडीए जन पंचायत चौपाल में महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
कहा कि प्रदेश सरकार ने पहले शिक्षामित्र की नौकरी छीनी और अब बिजली कर्मचारियों को निजीकरण के जरिए सम्मान से जीने का अधिकार छोड़ने पर आमादा है। सपा युवा नेता शैलेंद्र साहू ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनकर दबे कुचले और शोषित वर्ग को तरक्की का मौका दिया। नकारात्मक और प्रभुत्ववादी सोच पर पाबंदी लगाई। इसी से बौखलाई भाजपा समय-समय पर बाबा साहब का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। सुशील श्रीवास्तव, राम इकबाल यादव, राहुल यादव, रामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा प्रदेश सदस्य रामलाल पाल व संचालक नगर अध्यक्ष तमजीद असरफ ने किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राम इकबाल यादव, सभासद नीलू पटेल, शैलेंद्र साहू, रामसनेही यादव, चेता सांई आदि मौजूद रहे।