फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP is not a machine to win elections, but a vehicle for nation-building: Swatantra Dev Singh

भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है : स्वतंत्र देव सिंह

Sat, 23 May 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP is not a machine to win elections, but a vehicle for nation-building: Swatantra Dev Singh
भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में बोलत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को नगर के हाल में हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम का संकल्प दिलाते हुए कहा कि भाजपा में कोई व्यक्ति बड़ा नहीं होता, बल्कि हमारी विचारधारा और हमारा कार्यकर्ता सबसे बड़ा होता है। हमारे लिए दल से बड़ा देश है और यही भावना हमें अन्य दलों से अलग बनाती है। मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन को बदला है। महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचार है। हमारे कार्य का विस्तार केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकार की नीतियों को पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने पंच निष्ठाओं और बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मंत्र पर जोर देते हुए कहा कि कुशल चुनाव प्रबंधन ही किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति होता है। प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने संवाद के नए तौर-तरीकों और डिजिटल प्रबंधन के गुर सिखाए। कहा कि आज का युग सूचना और तकनीक का युग है। विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक विमर्श को ध्वस्त करने में मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका सबसे अहम है। सोशल मीडिया के क्षेत्रीय संयोजक विजय गुप्ता ने कहा कि हमारा मुकाबला सिर्फ राजनीतिक दलों से नहीं, बल्कि उनके द्वारा फैलाए जा रहे झूठ से भी है भाजपा के कार्यकर्ताओं को तकनीकी रूप से इतना सुदृढ़ होना होगा कि विपक्ष का हर झूठ पल भर में बेनकाब हो जाए। मुख्य मार्गदर्शक विधायक सुरेश पासी ने कहा कि राजनीति में सिद्धांत जितने महत्वपूर्ण हैं, मैदान पर उनका व्यावहारिक क्रियान्वयन उससे कहीं ज्यादा जरूरी है। कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर बना है। अनिल सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में व्यवस्था व्यक्ति से ऊपर है। यहां सामूहिक निर्णय लेने की परंपरा है। अमरनाथ यादव ने राष्ट्र-निर्माण में विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक रमेश मिश्र, बृजेश सिंह, मनीष शुक्ला, केपी सिंह, अशोक चौरसिया, सुशील उपाध्याय, कृपाशंकर सिंह, अजय शंकर दुबे, आमोद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed