{"_id":"6ae6573bffebf121ef0134f8","slug":"bjp-has-enhanced-indias-prestige-globally-kamlesh-jaunpur-news-c-193-1-jon1045-166083-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान : कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान : कमलेश
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर में एक कार्यक्रम में बोलते ग्रामीण विकास मंत्रालय राज्यमंत्री कमलेश पासवान
- फोटो : doda news
मुंगराबादशाहपुर। भाजपा ने विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। सरकार की नीतियों से देश निरंतर उन्नति की ओर अग्रसर है। यह बातें केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने शुक्रवार को सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित शुभम पैलेस में आयोजित समारोह में कहीं। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता अजय शंकर दूबे ने किया था।
मुख्य अतिथि कमलेश पासवान ने कहा कि पासी समाज के अनेक महापुरुषों ने राष्ट्र के लिए बलिदान दिया। वे देश के उत्थान और एकजुटता के लिए संघर्षरत रहे। भाजपा उनके आदर्शों के अनुरूप राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी समाजों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।
पूर्व सांसद वीपी सरोज ने कहा कि भाजपा जातिवाद, क्षेत्रवाद और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का काम नहीं करती। सभी जाति और धर्म के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। चेयरमैन कपिलमुनि, पूर्व विधायक गुलाब सरोज समेत अन्य वक्ताओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सुशील मिश्र, संतोष मिश्रा, संतोष तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, मेवालाल सरोज और रामबली मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।