फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP government is misleading people in the name of religion: Shivpal

भाजपा सरकार धर्म के नाम पर जनता को कर रही गुमराह: शिवपाल

Mon, 31 Jul 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
BJP government is misleading people in the name of religion: Shivpal
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सोमवार को दूसरे दिन शक्तिपीठ शीतला धाम चौकिया का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने धर्म के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है। उनका धर्म में कोई भी आस्था व विश्वास नहीं है, वह सिर्फ धर्म के नाम पर जनता को गुमराह करते है। समाजवादी पार्टी हर धर्मों का सम्मान करती है। हम धर्म कर्म का राजनीतिक लाभ लेने वाले लोग नहीं है। भाजपा अपने ढोंग को धर्म से जोड़कर जनता को गुमराह करती है। भाजपा वाले किसी धार्मिक स्थल पर जाते हैं उसके एक सप्ताह पहले ही टीवी चैनलों पर चलने लगता है कि फला तारीख को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री दर्शन करने जा रहे हैं। आस्थावान लोग बिना बताए दर्शन पूजन करने जाते हैं। मैं भी कल से जौनपुर आया हूं शीतला माता के प्रति हमारी आस्था थी। बिना कोई प्रचार किए मां का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। जिनको भगवान में आस्था रहती है वह प्रचार नहीं करते हैं। जिनको भगवान के नाम पर गुमराह करना है वह दर्शन पूजन करने से पहले ही उसका प्रचार करने का काम करतें है जिसमें भाजपा नंबर एक पर है। भाजपा के लोगों ने तो भगवान को भी जातियों में बांट दिया, वह सिर्फ और सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं। उनका विकास पर रोजगार महंगाई इस पर कोई ध्यान नहीं हैं। भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बलात्कार, अपराध सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में हो रहा है। इस मौके पर विधायक लकी यादव, पंकज पटेल, पूर्व मंत्री कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, सत्येंद्र उपाध्याय, डाॅ.अवधनाथ पाल, राहुल त्रिपाठी, आशू त्रिपाठी, तोजय त्रिपाठी, कन्हैया यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed