फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP government giving protection to criminals

अपराधियों को संरक्षण दे रही भाजपा सरकार

Fri, 10 Jul 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP government giving protection to criminals
जौनपुर। आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे को प्रदेश की सीमा से बाहर पहुंचाने और मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में आत्मसमर्पण को लेकर सपाजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अजीत यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर अपराधी विकास दुबे को मध्य प्रदेश पहुंचाया गया। साजिश के तहत उज्जैन मंदिर में उसे आत्मसमर्पण करवाया गया। प्रदेश की पुलिस विकास दुबे को पकड़ने में नाकाम रही। विकास दुबे को संरक्षण देने वाले के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि यदि सरकार दोषी लोगों को संरक्षण नहीं देती है तो पार्टी कार्यकर्ता सडक पर उतरने को बाध्य होंगे। अपराधी विकास दुबे और उसके संरक्षण दाताओं को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। अपराधियों को प्रशासन का कोई डर नहीं है। पुलिस कर्मियों की हत्या कर सरेआम घूम रहे है। प्रदेश की सीमाओं पर चाक चौबंद व्यवस्था होने के बावजूद अपराधी दूसरे प्रदेश निकल जा रहे हैं। प्रदर्शन में प्रवेश यादव, विपिन यादव, हिमांशु रंजन, शिवम यादव, अंकित, कुंदन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed