फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP booth president arrested with gun, MP demands investigation

Jaunpur News: भाजपा बूथ अध्यक्ष तमंचे के साथ गिरफ्तार, सांसद ने जांच की मांग की

Sun, 17 Dec 2023 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
BJP booth president arrested with gun, MP demands investigation
धर्मापुर (जौनपुर)। थानाक्षेत्र के धर्मापुर मंडल के बूथ 19 के भाजपा बूथ अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता उर्फ काजू को पुलिस ने शुक्रवार की रात तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी होने पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए सांसद मछलीशहर से शिकायत की। भाजपा सांसद बीपी सरोज ने एसपी को पत्र लिखकर प्रकरण के निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को केशवपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उप निरीक्षक राम लाल पुलिस बल के साथ चेकिंग अभियान पर थे। सूचना मिली कि धर्मापुर गैस गोदाम से बनरहिया बाग मार्ग पर एक संदिग्ध बाइक सवार आ रहा है। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसके पास से तमंचा और कारतूस मिला। उसने अपना नाम संजीव कुमार गुप्ता उर्फ काजू, निवासी थाना गौराबादशाहपुर बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष धर्मापुर राधेश्याम विश्वकर्मा से प्रकरण की जांच की मांग की। मंडल अध्यक्ष रविवार की सुबह सांसद मछलीशहर बीपी सरोज के आवास पर पहुंचे और मामले की जांच कराने की मांग की। सांसद ने बताया कि प्रकरण में एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर विनय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं। उसकी मई में ही हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिस बाइक से वह चलता था, वह भी चोरी की निकली।

मंडल अध्यक्ष ने प्रकरण की जानकारी दी है। इसको लेकर सीओ केराकत गौरव शर्मा से बात की गई है। पुलिस अधीक्षक से भी बात करके मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करूंगा। - राम विलास पाल, जिलाध्यक्ष, मछलीशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed