फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP and Congress workers face off during the Congress office protest

Jaunpur News: कांग्रेस कार्यालय के घेराव पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने

Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP and Congress workers face off during the Congress office protest
कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करतीं भाजपा महिला की पदाधिकारीगण। भाजपा
जौनपुर। सिहीपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पर सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे भाजपाइयों ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के लिए प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय पर मौजूद जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी से माहौल गरमा गया और टकराव की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा पार्टी के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेएनयू की छात्राओं की ओर से कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बावजूद कांग्रेस नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनुपमा राय ने सांसद को पार्टी से निष्कासित करने, निष्पक्ष जांच कराने और पीड़ित छात्राओं को न्याय दिलाने की मांग की। पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, देवी प्रसाद सिंह, आमोद सिंह, घनश्याम यादव समेत महिला मोर्चा की पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप, दोनों पक्षों में हुई नारेबाजी
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा ने भाजपा पर महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों में आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मामले का उल्लेख करते हुए भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि देश की जनता, नौजवानों और किसानों के सामने भाजपा की नीतियां उजागर हो चुकी हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा को सत्ता से हटाने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस की ओर से विनय तिवारी, शिव मिश्रा, विजय कुमार प्रजापति, विजय बहादुर यादव, तौफीक अहमद और अनिरुद्ध पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed