फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Birthday cake cut with a spade, one arrested after video went viral

Jaunpur News: गड़ासी से काटा जन्मदिन का केक, वीडियो वायरल होने पर एक गिरफ्तार

Sat, 12 Jul 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Birthday cake cut with a spade, one arrested after video went viral
सिकरारा। सैदपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात नहर के किनारे सुनसान स्थान पर गांव के दो युवकों ने अपने साथी के जन्मदिन पर गड़ासी से केक काटा व उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि गांव निवासी इंद्रजीत गिरी उर्फ कल्लन का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। इसी गांव के उसके दो साथी हिमांशु गिरी व सूरज गिरी ने अपने साथी का जन्मदिन विशेष रूप से मनाने का मन बनाया। इसके बाद रात में गांव से बाहर छोटी नहर के बगल एक सुनसान स्थान पर पहुंचे। वहां केक सजाकर उसे एक गड़ासी से काटते हुए हैपी बर्थडे टू कल्लन भैया का गीत भी गाए। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो सैदपुर गांव की है। मुकदमा दर्ज कर इंद्रजीत गिरी उर्फ कल्लन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके दोनों साथियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed