फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike riding mother dies after being hit by car, son's condition critical

Jaunpur News: कार के धक्के से बाइक सवार मां की मौत, बेटे की हालत गंभीर

Mon, 18 Mar 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bike riding mother dies after being hit by car, son's condition critical
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं इटायें मार्ग पर स्थित चड़ई ढेकहां गेट के पास रविवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार मां और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया। बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दौड़ी गांव निवासी वरुण चौहान (25) अपनी मां उषा देवी को मड़ियाहूं से दवा दिलवा कर घर जा रहा था। वह जैसे ही चड़ई ढेकहां गेट के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही एक कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने तक उषा देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं, वरुण की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वरुण की निशानदेही पर टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मड़ियाहूँ विनोद मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed