{"_id":"62875de916ba2e30c57f2afc","slug":"bike-riding-criminals-open-fire-on-young-businessman-in-jaunpur-in-money-dispute","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बाइक सवार बदमाशों ने युवा व्यवसायी मारी गोली, पैसे का लेनदेन बताया जा रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बाइक सवार बदमाशों ने युवा व्यवसायी मारी गोली, पैसे का लेनदेन बताया जा रहा कारण
Fri, 20 May 2022 02:52 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 20 May 2022 02:52 PM IST
सार
जौनपुर के मई गांव स्थित बाजार में शुक्रवार दोपहर बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करने वाले स्वतंत्र उर्फ मोनू मिश्रा (25) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। मोनू को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के मई गांव स्थित बाजार में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार बदमाशों ने युवा व्यवसायी को गोली मार दी और फरार हो गए। संयोग से गोली युवा व्यवसायी के पैर में लगी। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पैसे के लेनदेन को वारदात का कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बक्शा थाना क्षेत्र के माई गांव निवासी स्वतंत्र उर्फ मोनू मिश्रा (25) बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करता है। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वो किसी काम को लेकर अपनी दुकान से बाहर निकला। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और मोनू मिश्रा पर फायर झोंक दिया। एक गोली तो मोनू के बगल से निकल गई लेकिन दूसरी गोली उसके दायें पैर में जा लगी।
विज्ञापन
इधर, दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज से लोगों के कान खड़े हो गए। इससे पहले कि लोग माजरा समझते तब तक बाइक सवार बदमाश मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एक्स-रे रिपोर्ट में गोली फंसने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
दो के खिलाफ तहरीर
चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। घायल मोनू के चाचा अवनींद्र मिश्रा ने नामजद दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पैसे के लेनदेन में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बीते दिनों दोनों आरोपी मोनू की तलाश में आए थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।