{"_id":"688a6a512eb36de8ec02e9ec","slug":"bike-riders-leg-broken-due-to-collision-with-bolero-grandfather-also-injured-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-138257-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक का पैर टूटा, दादा भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक का पैर टूटा, दादा भी घायल
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बाइक से अपने दादा को लेकर जा रहे युवक की बाइक में बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक युवक का एक पैर टूट गया। वहीं पीछे बैठे युवक के दादा को भी गंभीर चोटें आईं। घायलों को सीएचसी में भेजवाया गया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर दोनों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के राघवपुर निवासी अतुल (27 वर्ष) अपने दादा विद्याधर (60 वर्ष) के साथ बाइक से महराजगंज की ओर जा रहा था। महराजगंज राजा बाजार मार्ग स्थित गांधीनगर बाजार में पहुंचे थे, इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो से धक्का लग जाने से दोनों बाइक से गिरकर घायल हो गए। बोलेरो चालक की खोजबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
जलालपुर। क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर बुधवार को सुबह नौ बजे रेहटी और लहंगापुर गांव के समीप सड़क दुर्घटना में चार लोग राजदेव (45), ऋषि (15), किशन बिंद (20) और प्रदीप जायसवाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि राजदेव (45) निवासी अहमद खां मंडी जौनपुर तीन अन्य लोगों के साथ वाराणसी जा रहे थे। रेहटी गांव के पास एक चाय की दुकान पर वाहन रोक कर चाय पी रहे थे। राजदेव सड़क के दूसरी तरफ लघुशंका करने जा रहे थे। इसी दौरान त्रिलोचन की तरफ आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। इससे राजदेव और बाइक चालक ऋषि (15) निवासी सेहमलपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी रेहटी भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना लहंगपुर गांव की है। दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशन बिंद (20) निवासी वेला को प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। जबकि प्रदीप जायसवाल (40) निवासी त्रिलोचन महादेव का इलाज चल रहा है।
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत -खुटहन। क्षेत्र के इमामपुर गांव में मंगलवार को निजी बस की चपेट में आने से घायल बाइक सवार सुनील यादव (41) की बुधवार को जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि सराय नसीब गांव निवासी सुनील यादव (41) जयनाथ तियरा बाजार में सड़क हादसे में घायल हो गया था। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद