फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike riders cross the railway line risking their lives

Jaunpur News: जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करते हैं बाइक सवार

Mon, 30 Dec 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bike riders cross the railway line risking their lives
जौनपुर-औड़िहार रेलवे प्रखंड के कबीरुद्दीन पुर गांव में रेलवे अंडर बाईपास न होने के कारण आज भी सैकड़ों बाइक सवार हर रोज जान जोखिम में डालकर रेल पटरी को पार कर धर्मापुर बाजार आते हैं।
विज्ञापन

जौनपुर-औड़िहार रेल प्रखंड के कबीरुद्दीनपुर गांव के ग्रामीण हर रोज धर्मापुर बाजार आने के लिए रेल की पटरी से जान जोखिम में डालकर अपनी बाइक पार करते हैं। बाइक सवार इसलिए इस रेल पटरी को पार करते हैं कि यहां से धर्मापुर बाजार एक किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन

यदि लाइन पार न करें तो उन्हें लगभग चार किलोमीटर का चक्कर काटकर धर्मापुर बाजार जाना पड़ेगा। इसी दूरी को बचाने के लिए बाइक सवार इस रेल पटरी को पार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोग कई साल से कबीरुद्दीनपुर गांव के इस मार्ग पर रेलवे अंडरपास बनाने की मांग कर रहे हैं। अब तक रेलवे ने इस अति व्यस्त मार्ग पर अंडर बाईपास बनाने की सुधि नहीं ली है। मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज ने बताया कि कबीरुद्दीनपुर गांव के ग्रामीणों से इसकी जानकारी मिली है।
जल्द ही रेलमंत्री व रेल विभाग के उच्चाधिकारियों से मिलकर यहां अंडरपास बनवाने का पूरा प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed