{"_id":"62ab78cda45fd26ed010b5d6","slug":"bike-rider-woman-dies-after-being-hit-by-truck-jaunpur-news-vns659275360","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंदा, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहगंज। नगर के आजमगढ़ रोड स्थित भादी चुंगी के समीप बृहस्पतिवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में पीछे बैठी महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका पति और बेटा बाल-बाल बच गए।
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना अंतर्गत ऊदपुर गांव निवासी बदरुद्दीन अपनी पत्नी सूफिया बानो और बेटे को बाइक से लेकर शाहगंज की ओर आ रहे थे। भादी चुंगी के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे पीछे बैठी सूफिया की ट्रक के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता पुत्र सड़क किनारे छटक कर गिर गए। घटना कि सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।