फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider under truck trying to overtake, died

ओवरटेक करने की कोशिश में ट्रक के नीचे आया बाइक सवार, हुई मौत

Sat, 15 May 2021 06:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Bike rider under truck trying to overtake, died
मड़ियाहूं। मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव के पास शनिवार की दोपहर ओवरटेक की कोशिश में फिसलकर बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे ले लिया। घटना की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के किशुनपुर गांव निवासी शिवम कुमार दुबे (18) पुत्र नरेंद्र कुमार दुबे शनिवार की दोपहर बाइक से किसी काम से मड़ियाहूं आ रहा था। मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर आगे जा रही ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने के दौरान शिवम की बाइक फिसल गई। शिवम ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। सिर पर हेलमेट न होने से उसे गंम्भीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कर सूचना घरवालों को दी। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed