फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider shot dead near home

घर के पास बाइक सवार की गोली मारकर हत्या

Sun, 30 May 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bike rider shot dead near home
कोतवाली क्षेत्र के पूरा मुकुंद गांव के पास शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने सिर और सीने पर गोली मारी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर तत्काल जिला अस्पताल स्थित शवगृह भेजवा दिया। घटना के पीछे जमीन विवाद को कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटनास्थल पर कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

पूरा मुकुंद गांव निवासी फौजदार प्रजापति (45) गांव के लोगों का बिना डिग्री के दवा-उपचार करते थे। गांव से 500 मीटर दूरी पर उन्होंने अपना क्लीनिक बना रखा था। शनिवार की रात करीब आठ बजे क्लीनिक बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। घर से कुछ दूर पहले ही अचानक बदमाशों ने गोली मार दी। एक के बाद एक चार फायर की आवाज सुनकर परिवार और गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो वहां फौजदार लहूलुहान हाल में बेसुध पड़े थे। आननफानन उन्हें बदलापुर सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल चली आई। यहां शव को कड़ी सुरक्षा में शवगृह में रखवा दिया। उधर, घटनास्थल पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह, प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय फोर्स के साथ पहुंचे। परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुत्र अंबुज और प्रद्युम्न ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से जमीन का विवाद चलता है। आशंका है कि उन्होंने गोली मारी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed