फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider killed in a road accident

Jaunpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, साथी की हालत गंभीर

Wed, 12 Jul 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर समाधगंज पुरवा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की देररात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लाजीपार गांव निवासी मिथिलेश कुमार यादव उर्फ राहुल (25) फत्तूपुर (सिकरारा) निवासी अपनी बुआ के लड़के आशीष यादव (22) के साथ बाइक से मछलीशहर गए हुए थे। देर रात घर लौटते समय बाइक में पेट्रोल लेने के लिए समाधगंज पुरवा पेट्रोल पंप की ओर मुड़े ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दोनों सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर रात इलाज के दौरान मिथिलेश की मौत हो गई। फुफेरे भाई आशीष की हालत गंभीर बनी हुई है। मिथिलेश की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। लोग रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। तीन भाइयों में मिथिलेश सबसे बड़ा था। उसकी शादी हुई थी। पति की मौत की खबर से पत्नी बीना रो-रोकर बेहोश हो गई। होश आने पर उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के मझले भाई विवेक उर्फ रोहित यादव व सबसे छोटे भाई अमित, छोटी बहन रुचि यादव का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मिथिलेश के पिता संजय यादव का 10 वर्ष पहले बीमारी से निधन हो गया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई, उसका पता लगाया जा रहा है। पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed