फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies due to speeding car, fellow Gambhir

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Mon, 31 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to speeding car, fellow Gambhir
करंजाकला। जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर कुत्तुपुर के पास सोमवार की शाम करीब 7 बजे बेकाबू कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रुप से जख्मी हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक समेत कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौड़ा गांव निवासी अवनीश यादव (20) अपने साथी राजकुमार यादव (25) के साथ मल्हनी स्थित अपने ननिहाल गया था। देर शाम दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। सरायख्वाजा थाना अंतर्गत कुत्तुपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से जख्मी हुए। बाइक चला रहे राजकुमार को सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। अवनीश की हालत भी गंभीर बनी हुई है। एसओ सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद चालक समेत कार को कब्जे में ले लिया गया है। अंबेडकरनगर नंबर की कार पर पुलिस का लोगो बना हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed