फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bike rider dies due to collision with ambulance

Jaunpur News: एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 28 Jun 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
bike rider dies due to collision with ambulance
बरसठी थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव के पास मोड़ पर बुधवार की दोपहर करीब दो बजे एंबुलेंस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम छा गया। युवक की शादी अभी दो साल पहले ही हुई थी। एक चार महीने का मासूम बेटा है। उसके सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन

बसहरा गांव के निवासी विवेक गौतम (24) अपनी बाइक से रिश्तेदारी में जमालापुर जा रहा था। जैसे ही पल्टूपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि जमालापुर से बरसठी की तरफ आ रहे एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इससे विवेक वहीं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद एंबुलेंस चालक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया। कुछ देर के बाद राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को और परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उसे लेकर अस्पताल गए, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके तीन अन्य भाई राजेंद्र, महेंद्र और नागेंद्र हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed