फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies after hitting a parked truck

खड़ी ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 09 Aug 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting a parked truck
करंजाकला/जफराबाद। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी बाजार के पास शनिवार की देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि जफराबाद थाना क्षेत्र के होमगार्ड तिराहे के पास बोलेरो की चपेट में आने से एक वृद्ध घायल हो गया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के राजेपुर गांव निवासी प्रवेंद्र 28 पुत्र बैरागी अपनी ससुराल पकड़ी गांव जा रहे थे। वह रात में लपरी गांव के पास पहुंचे थे तभी सड़क किनारे पहले से खड़े ट्रक से टकरा गए। प्रवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी दशरथ (70) होमगार्ड तिराहे के पास शनिवार की देर शाम सड़क पार कर रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बोलेरो समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed