फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike rider dies after falling into ditch

Jaunpur News: खाई में गिरने से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 06 Mar 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after falling into ditch
पारापाटी गांव में बाइक सवार के खाई में गिरने के बाद पहुंची पुलिस व ग्रामीण। स्रोत-संवाद
चंदवक। जौनपुर- वाराणसी सीमा पर पारापाटी गांव में लिंक मार्ग पर होली के दिन युवक की बाइक समेत खाई में गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। वह बहन की ससुराल जा रहा था। वाराणसी जिले के चोलापुर थानाक्षेत्र के पूरेधुशाह गांव निवासी मनीष कुमार (22) बुधवार दोपहर अपने घर से फूलपुर थाना क्षेत्र के नादोव गांव स्थित अपनी बहन के घर जा रहा था। पारापाटी गांव स्थित देसी शराब की दुकान के पास तेज रफ्तार होने के कारण वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरा। घटना में मनीष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई आशीष ने बताया कि बहन की ससुराल में झगड़ा हो रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर मनीष बहन की ससुराल नादोव झगड़ा सुलझाने जा रहा था। मृतक मनीष के पिता रामनाथ मजदूरी का काम कर जीवन यापन करते हैं। मनीष दो भाइयों में छोटा था। दोनों भाई भी मजदूरी करते थे। चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed